ePaper

पत्नी से मारपीट करने के आरोप में पति गिरफ्तार

Updated at : 16 Oct 2024 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

फरार आरोपित मुकेश कुमार पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के महेशुआ पंचायत के लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर 06 में छापेमारी कर पत्नी से मारपीट करने का आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस मामले को लेकर निभा कुमारी ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया था. जिसमें उन्होंने पति सहित ससुराल वालों पर मारपीट करने एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि इस कांड के फरार आरोपित मुकेश कुमार पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन