होटल पर प्रशासन का बड़ा छापा, कई संदिग्ध हिरासत में : होटल संचालक व मैनेजर से पूछताछ

निर्मली थाना | Prabhat Khabar Network
निर्मली में देर रात एक होटल पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया गया है. होटल संचालक और मैनेजर से भी पूछताछ जारी है.
सुपौल : नगर पंचायत स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप एक होटल में प्रशासन की संयुक्त टीम ने देर रात सघन सर्च ऑपरेशन चलाया. छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध महिला-पुरुषों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. वहीं होटल के कमरों की तलाशी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामान मिलने की भी सूचना है. पुलिस ने होटल संचालक और मैनेजर को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
एसडीएम और एसडीपीओ ने किया नेतृत्व.
कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा और एसडीपीओ अनुपेश नारायण ने किया. इस दौरान थानाध्यक्ष सियावर मंडल समेत आधा दर्जन से अधिक प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. सुरक्षा के मद्देनजर दमकल की गाड़ी भी मौके पर तैनात रखी गई थी.
सभी कमरों की हुई तलाशी.
संयुक्त टीम ने होटल के सभी कमरों की बारीकी से तलाशी ली और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. इन्हीं सूचनाओं के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से देर रात छापेमारी की गई.
पहचान पत्रों का हो रहा सत्यापन.
कार्रवाई के दौरान होटल में मौजूद महिला-पुरुषों की पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन किया गया. जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं, उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया.
एसडीपीओ अनुपेश नारायण ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है. उनके पहचान पत्रों एवं अन्य दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बनी कार्रवाई.
स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्मली थाना क्षेत्र में लंबे समय बाद इस तरह की बड़ी संयुक्त कार्रवाई हुई है. पुलिस और प्रशासन की इस छापेमारी को क्षेत्र में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना है.
और पढ़ें : राजस्व कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










