एनीमिया जांच शिविर में 200 छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच

जांच में छात्राओं के हिमोग्लोबिन स्तर की जांच कर खून की कमी का आकलन किया गया
राघोपुर. रेफरल अस्पताल की पहल पर कन्या मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान कुल 200 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई. जांच में छात्राओं के हिमोग्लोबिन स्तर की जांच कर खून की कमी का आकलन किया गया. कार्यक्रम का संचालन बीसीएम शादाब अली के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान एएनएम सुप्रिया कुमारी, निकिता कुमारी एवं मोनिका कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभाई. स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्राओं को एनीमिया के लक्षण, इससे होने वाले नुकसान, बचाव के उपाय तथा संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. जांच के दौरान जिन छात्राओं में खून की कमी पाई गई, उन्हें आवश्यक परामर्श देने के साथ-साथ दवा उपलब्ध कराने की बात कही गई. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि किशोरियों में एनीमिया की बढ़ती समस्या को देखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीप नारायण राम ने कहा कि स्वस्थ्य नारी, स्वस्थ परिवार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है. कार्यक्रम में विद्यालय प्रभारी उमाकांत राय, दिलीप कुमार, बबीता कुमारी, एलएस रुपम कुमारी, सेविका कुमारी बिंदु सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










