चूल्हे की चिंगारी से आधा दर्जन घर जले

Updated:
विज्ञापन

आधा दर्जन घर जले

विज्ञापन

कुनौली.

डगमारा थाना क्षेत्र के पिपराही वार्ड नंबर 04 में शुक्रवार को अचानक आग लगने 06 आवासीय घर सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से कुनौली व डगमारा थाना के अग्निशामक ने आग पर काबू पाया. पीड़ित मो मासूम, बीबी हजीरा खातून, बीबी रशीदा खातून, बीबी कैली, बीबी ममिना खातून, मो शमसाद आदि ने बताया कि अचानक घर में आग लगने से कुछ भी सामान नहीं निकाला जा सका. इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रत्यक्षदर्शी दीपक कुमार, ब्रह्मदेव मंडल, जयप्रकाश, बसंत, रामप्रवेश साह आदि ने आग लगने का कारण चूल्हे से निकली चिंगारी को बताया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि 06 परिवारों का घर अगलगी में जल गया. पीड़ितों को सरकारी मदद किया जायेगा. मौके पर डगमारा थानाध्यक्ष रामानुज सिंह, कुनौली थानाध्यक्ष दयानंद महतो, एएसआई अमरेश कुमार सिंह, कृष्णा प्रसाद, नीलेश कुमार, रामानंद यादव, अजीत कुमार, आदित्य झा आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन