ePaper

आकांक्षी प्रखंड बसंतपुर में “संपूर्णता अभियान 2.0” का भव्य शुभारंभ, डीडीसी ने किया उद्घाटन

Updated at : 11 Feb 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
आकांक्षी प्रखंड बसंतपुर में “संपूर्णता अभियान 2.0” का भव्य शुभारंभ, डीडीसी ने किया उद्घाटन

स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि व पोषण लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ति पर दिया विशेष जोर

विज्ञापन

– स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि व पोषण लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ति पर दिया विशेष जोर वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को आकांक्षी प्रखंड बसंतपुर के अंतर्गत “संपूर्णता अभियान 2.0” का विधिवत शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर डीडीसी सारा अशरफ ने स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना, शिक्षा, कृषि एवं पशुपालन विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया. उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय, नियमित समीक्षा व समय सीमा के भीतर लक्ष्यों की पूर्ण प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर एनसीडी स्क्रीनिंग के तहत मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की गई. बताया गया कि 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की नियमित जांच की जा रही है. साथ ही क्षय रोग उन्मूलन के लिए विशेष कैंप लगाकर जांच एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. बाल विकास परियोजना के स्टाल पर डीडीसी ने दो बच्चों का अन्नप्राशन कराते हुए पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला. शिक्षा विभाग के स्टाल पर बुनियादी शिक्षा को सुदृढ़ करने हेतु सतत मूल्यांकन की जानकारी दी गई. कृषि विभाग के स्टाल पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमित कुमार ने ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी. इस दौरान डीडीसी द्वारा एक किसान को मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किया गया. वहीं पशुपालन विभाग ने पशुओं को दी जाने वाली दवाओं एवं हेल्पलाइन सेवा की जानकारी देते हुए बताया कि हेल्पलाइन के माध्यम से चिकित्सा दल किसानों के घर तक पहुंचकर पशुओं का उपचार करता है. सेल्फी पॉइंट और शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आकर्षक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया. जहां डीडीसी, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सेल्फी ली. इस मौके पर इस अवसर पर बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा, सीओ हेमंत कुमार अंकुर, प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ अर्जुन चौधरी, डॉ मृणाल कांत, नेहा मौसम खेड़वार, विजय गुप्ता, शिवानी देव, मौसम खेड़वार, परवेज अहमद, राजेश पुनसिया, आयशा, नुरुल हौदा, तरुण राम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन