मकर संक्रांति महोत्सव में लोक-संस्कृति का भव्य संगम, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 01 Feb 2026 6:06 PM

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात गणेश वंदना के साथ हुआ

विज्ञापन

सुपौल. कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार, पटना व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मकर संक्रांति महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन शनिवार को नगर भवन (टाउन हॉल) में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात गणेश वंदना के साथ हुआ. इस अवसर पर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन प्रभारी जिला पदाधिकारी मो तारिक अहमद, अपर समाहर्ता सचिदानंद सुमन, अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार, मुख्य पार्षद नगर परिषद राघवेंद्र झा राघव, वरीय उप समाहर्ता सह ओएसडी विकास कुमार सभी वरीय उप समाहर्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी तारकेश्वर पटेल व अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों ने किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय नवोदित कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से खूब सुर्खियां बटोरी. वहीं अतिथि कलाकारों ने लोकगीत, भजन, सुगम संगीत एवं होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया. डॉ भीमराव अंबेडकर बालिका प्लस टू आवासीय विद्यालय, पिपरा एवं राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या उच्च विद्यालय, हरदी की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत झिझिया नृत्य तथा ओल्ड एज होम विषय पर आधारित अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया. इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य अत्यंत सराहनीय रहा. जबकि सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत दक्षिण भारतीय नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा. कार्यक्रम का समापन अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन