किराना दुकान से 20 हजार रुपये के सामान की चोरी
घटना स्थल पर पहुंची डायल 112 के पुलिस ने घटना को लेकर आवेदन देने की बात कही
निर्मली . थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत निर्मली के वार्ड 5 में एक किराना दुकान से शुक्रवार की देर रात चोरों ने हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली. घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार छोटेलाल केसरी सहित परिवार के सदस्य सहमे हुए हैं. घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस ने शनिवार की सुबह लगभग 08 बजे घटना स्थल पर पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि जिस दुकान में चोरी की घटना हुई है, ठीक उससे कुछ ही दूरी पर बगल वाले कमरे में दुकानदार सोए हुए थे. देर रात गहरी नींद का फायदा उठाकर चोरों ने दुकान के आगे के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गये. इस दौरान दुकान के रैक में रखे सरसों तेल, सर्फ, मसाला सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गये. सुबह दुकान खोलने पर देखा कि रैक खाली है और दुकान में सामान बिखरा हुआ है. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान से सरसों तेल व रिफाइन के बोतल, सर्फ, ब्रश, पान मसाला सहित लगभग 20 हजार के सामान की चोरी कर ली गयी है. घटना स्थल पर पहुंचे डायल 112 के पुलिस ने घटना को लेकर आवेदन देने की बात कही.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए