ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवती मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के कमलपुर-किशनपुर पथ पर शनिवार की देर शाम तेज गति से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में एक युवती की मौत घटनास्थल पर ही हो गई

विज्ञापन

पिपरा. थाना क्षेत्र के कमलपुर-किशनपुर पथ पर शनिवार की देर शाम तेज गति से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में एक युवती की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जानकारी के अनुसार दीनापट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी हलधर मुखिया की 18 वर्षीया पुत्री मधु कुमारी सखुआ हाट से सामान खरीद कर घर जा रही थी. उसी दौरान देवीपट्टी के समीप तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया. जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मौत की खबर परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया. चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला. घटना की जानकारी पिपरा थाना को मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन