600 बोतल शराब के साथ एक महिला सहित चार तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

तीन बाइक को जब्त किया है

विज्ञापन

वीरपुर. थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग अलग जगहों पर की कार्रवाई में 600 बोतल नेपाली देसी शराब व तीन बाइक को जब्त किया है. कार्रवाई के दौरान एक महिला सहित चार शराब तस्कर को भी पकड़ा गया है. मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी शराब तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थानाक्षेत्र अंतर्गत बनेलीपट्टी पंचायत के बौराहा स्थित विश्वकर्मा चौक और माल कोशिकापुर में शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई. एक महिला शराब तस्कर माल कोशिकापुर निवासी सबिता देवी के साथ साथ रंजीत कुमार और बौराहा से राजकुमार और श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन