ePaper

अखिल भारतीय भगैत सम्मेलन का 65वां वार्षिक महाधिवेशन व विष्णु यज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण

Updated at : 31 Jan 2026 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
अखिल भारतीय भगैत सम्मेलन का 65वां वार्षिक महाधिवेशन व विष्णु यज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण

दो दिवसीय इस आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है

विज्ञापन

छातापुर. प्रखंड के ग्वालपाडा पंचायत स्थित मीरापट्टी गांव में अखिल भारतीय भगैत सम्मेलन का 65वां वार्षिक महाधिवेशन एवं विष्णु यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है. महाधिवेशन को लेकर शुक्रवार अपराह्न मीरापट्टी स्थित मीरा बाबा स्थान पर विधि विधान पूर्वक ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण पश्चात आयोजक कर्ता अनुयायियों ने स्थल पर पूजन कर दो दिवसीय कार्यक्रम के सफलता की कामना की. आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि आगामी एक मार्च को अखिल भारतीय भगैत सम्मेलन का 65वां वार्षिक महाधिवेशन व विष्णु यज्ञ का भव्य आयोजन होगा. दो दिवसीय इस आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. आसपास सहित दूरदराज के भगैत मंडलियों को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जायेगा. महाधिवेशन को लेकर ध्वजारोहण होने पर इलाके में धर्मप्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है. मौके पर ई पिक्कू यादव, मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश साह, सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद मंडल, मुन्ना यादव, पूर्व मुखिया अनिल कुमार भास्कर, विद्यानंद यादव, वेदानंद यादव, राम विनय यादव, अशर्फी यादव, शंकर कुमार यादव, बबलू कुमार यादव, गिरीश झा, सचिन यादव, प्रमोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन