असामाजिक तत्वों ने पोस्ट ऑफिस चौक के समीप फायरिंग की घटना को दिया अंजाम, लोगों में दहशत

Updated:
विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस चौक के समीप फायरिंग

विज्ञापन

छातापुर मुख्यालय बाजार में पोस्ट ऑफिस चौक के समीप असामाजिक तत्वों ने अग्नेयास्त्र से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. बाइक सवार तत्वों ने रविवार शाम स्वर्णकार टोला के समीप फायरिंग कर दहशत फैला दिया. इस घटना के बाद मुख्यालय में एक बार फिर लोगों के बीच भय व्याप्त हो गया है. सूचना के बाद थाना पुलिस स्थल पर पहुंची और आवश्यक पूछताछ की. जिसके बाद असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है. बताया जाता है कि बीते दो महीनों के अंदर असामाजिक तत्वों ने मुख्यालय में अलग-अलग कई जगह फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. लेकिन थाना पुलिस ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल है. पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए हैं. अग्नेयास्त्र लेकर बेखौफ विचरण कर रहे ऐसे तत्वों के द्वारा मुख्यालय में अनायास फायरिंग कर दहशत कायम करने की कोशिश की जा रही है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने पूछने पर बताया कि फायरिंग करने वाले असामाजिक तत्व का पता नहीं चल पाया है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन