चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, चार घर जले
परिजनों द्वारा हो-हल्ला करने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया
– अगलगी में दो लाख से अधिक की संपत्ति का हुआ नुकसान सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लौकहा पंचायत के नोनपार वार्ड नंबर 12 में सोमवार की रात अगलगी की घटना में चार अलग-अलग परिवारों के चार फूस के घर जल गये. दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो गया. पीड़ित परिवारों ने बताया कि रामचंद्र राम के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई. जिसमें उसका एक घर पड़ोस के विजय राम का एक घर, राज कुमारी देवी का एक घर और बबीता कुमारी का एक घर सहित घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गया. पीड़ित परिवारों ने बताया कि अगलगी की घटना में करीब 2 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गया है. पीड़ित ने बताया कि सोमवार की रात वे लोग खाना खाकर सोने चले गए. इसी दौरान अगलगी की घटना घटी. परिजनों द्वारा हो-हल्ला करने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना को लेकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव, ओमप्रकाश पंडित ने पीड़ित के घर पहुंचकर पॉलीथिन शीट सहित अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराया गया. वहीं पीड़ित परिवारों ने बताया कि अगलगी की घटना को लेकर भपटियाही थाना और अंचल कार्यालय को आवेदन देकर सरकारी स्तर पर मिलने वाली राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए