ePaper

शादी से जुड़े विवाद में मारपीट, छह लोग घायल, तीन रेफर

Updated at : 25 Jun 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
शादी से जुड़े विवाद में मारपीट, छह लोग घायल, तीन रेफर

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी पूरब पंचायत अंतर्गत विशुनिया वार्ड नंबर 07 में बुधवार दोपहर एक शादी से जुड़े विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के दो व दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए. घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. घटना बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे की है. दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. शादी की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी, लोहे के रॉड व अन्य घातक हथियारों से हमला किया गया. घायलों की पहचान पहले पक्ष के भूपेंद्र यादव (55 वर्ष), राजकुमार यादव (35 वर्ष) एवं दूसरे पक्ष के दूसरा पक्ष के दिनेश कुमार (60 वर्ष), रमेश यादव (40 वर्ष), उमेश यादव (53 वर्ष), बिट्टू कुमार (50 वर्ष) घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ उमेश कुमार ने बताया कि भूपेंद्र यादव, राजकुमार यादव और उमेश यादव की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. घायलों ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने जान मारने की नीयत से लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला किया. पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस ने प्राथमिक रूप से सभी को इलाज कराने की सलाह दी और कहा कि इलाज के बाद आवेदन देकर मामला दर्ज कराया जाए. इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर पुलिस हस्तक्षेप नहीं करती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन