जमीन विवाद में मारपीट, 09 जख्मी, तीन रेफर

सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी सरायगढ भपटियाही में भर्ती कराया गया.
सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के लालगंज बगेवा टेगराहा पंचायत के मझौवा गांव के वार्ड एक में शुक्रवार को दो कट्ठा बासडीह के जमीन विवाद को लेकर नरेश राम और चंदेश्वर राम के बीच मारपीट की घटना में कुल 9 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मारपीट की घटना में प्रथम पक्ष नरेश राम 65 साल, गणेश कुमार 16 साल, रेणु देवी 35 साल, गिरिजा देवी 60 साल, लक्ष्मण राम 55 साल, सुनील कुमार 16 साल घायल हो गया. जबकि दूसरे पक्ष से चंदेश्वर राम 60 साल, पप्पू राम 30 साल, मिथिलेश कुमार राम 28 साल गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी सरायगढ भपटियाही में भर्ती कराया गया. डॉ विमल कुमार विभूति ने सभी घायलो का इलाज किया. मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल रेणु देवी, गिरिजा देवी और मिथिलेश कुमार राम को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




