गुणवत्ता, पैकेजिंग व मानकों पर विशेष ध्यान दें किसान – डीएम

Updated:
विज्ञापन

कृषि उत्पादों के निर्यात की दिशा में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन

– कृषि उत्पादों के निर्यात की दिशा में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिलान्तर्गत कृषि एवं संबद्ध विभागों के उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा एवं परिचर्चा के लिए जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त सहित जिला कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, सांख्यिकी, मत्स्य, उद्योग, कृषि विपणन, गव्य विकास विभाग के पदाधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, परियोजना निदेशक “आत्मा”, जिला प्रबंधक जीविका, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के प्रतिनिधि तथा विभिन्न प्रखण्डों से आए प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि जिले के किसान मखाना, राजमा, मक्का, फल, सब्जी एवं अन्य उद्यानिक फसलों की गुणवत्तापूर्ण उत्पादन करें. ताकि जिले में उत्पादित कृषि उपज का अन्य राज्यों एवं विदेशों में निर्यात संभव हो सके. उन्होंने किसानों से गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं मानकों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया. कार्यशाला में कृषि एवं प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण, बिहार, पटना के क्षेत्रीय पदाधिकारी आनन्द प्रकाश द्वारा कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के निर्यात से जुड़ी प्रक्रियाओं, अवसरों एवं सरकारी सहयोग योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यशाला के माध्यम से जिले में कृषि निर्यात को बढ़ावा देने एवं किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन