हादसे में शिकार हुए बिजली मिस्त्री की इलाज के दौरान हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप गुरुवार को ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान वार्ड नंबर 14 ख़ोखनहा पुनर्वास निवासी अब्दुल समद का 38 वर्षीय पुत्र बिजली मिस्त्री मो रिजवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया था

विज्ञापन

सुपौल.

जिला मुख्यालय स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप गुरुवार को ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान वार्ड नंबर 14 ख़ोखनहा पुनर्वास निवासी अब्दुल समद का 38 वर्षीय पुत्र बिजली मिस्त्री मो रिजवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. जिसे स्थानीय लोगों के मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के हायर सेंटर डीएमसीएच रेफर कर दिया. जिसके बाद परिजन ने जख्मी बिजली मिस्त्री मो रिजवान को डीएमसीएच ले गया. जहां इलाज का क्रम में शनिवार की अहले सुबह रिजवान की मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही परिजन का रो- रो कर बुरा हाल है. परिजन बिजली विभाग पर लापरवाही आरोप लगा रहे हैं. साथ ही मृतक के आश्रित को मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन