एसबीआई शाखा की लापरवाही से बाढ प्रभावित परिवार को नहीं मिल रहा सहायता राशि

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 16 Feb 2026 7:24 PM

विज्ञापन

गृह कटानिया में भारतीय स्टेट बैंक को 05 पंचायत का 514 लाभार्थी की सूची के साथ 41 लाख 12 हजार रुपया की चेक विगत 5 माह पूर्व दिया जा चुका है.

विज्ञापन

किशनपुर किशनपुर बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के कर्मियों की लापरवाही के कारण अंचल से राशि उपलब्धता कराए जाने के बावजूद विगत 05 माह से बाढ़ से विस्थापित लोगों की खाते में राशि नहीं दिया जा रहा है. इसको लेकर प्रतिदिन बाढ़ प्रभावित लोग बैंक से लेकर अंचल कार्यालय तक का चक्कर लगा रहे हैं. अंचल सहायक एवं नाजिर से मिली जानकारी अनुसार कोशी बांध के भीतर बीते वर्ष 2024- 25 को गृह कटानिया में भारतीय स्टेट बैंक को 05 पंचायत का 514 लाभार्थी की सूची के साथ 41 लाख 12 हजार रुपया की चेक विगत 5 माह पूर्व दिया जा चुका है. कुछ लाभार्थी के खाता में राशि भेज दी गई है. बांकी लाभार्थी को बेवजह परेशान किया जा रहा है. बाढ़ प्रभावित लाभार्थी में इंद्रर सादा, माला देवी, बुद्धेश्वर सादा, बहादुर सादा, कांकेर सादा सहित अन्य लाभार्थियों के द्वारा बताया कि कई बार बैंक एवं अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहा हूं. कोई सुनने वाला नहीं है. शाखा प्रबंधक विवेक रंजन से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गयी. लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. डीएम से करेंगे शिकायत : सीओ वहीं अंचलाधिकारी सुशीला कुमारी ने बताया कि मैनेजर को बार-बार कहने के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इसकी शिकायत जिला पदाधिकारी से की जाएगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन