मान इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ रविंद्र

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज निवासी प्रो डॉ रविंद्र कुमार चौधरी को नेपाल के विराटनगर में मान इंटरनेशनल अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज निवासी प्रो डॉ रविंद्र कुमार चौधरी को नेपाल के विराटनगर में मान इंटरनेशनल अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया. यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान इन्हें मैथिली एसोसिएशन, नेपाल द्वारा विराटनगर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव में नेपाल के पर्यटन, वन व पर्यावरण मंत्री सदानंद मंडल के हाथों प्रदान किया गया. इस आयोजन में नेपाल एवं भारत के प्रमुख व्यक्तित्व को मान इंटरनेशनल अवार्ड 2024 से विभूषित किया गया. यह सम्मान गनपतगंज के निवासी प्रोफेसर डॉ रवीन्द्र कुमार चौधरी को शिक्षा एवं मैथिली लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए प्रदान किया गया. डा चौधरी सम्प्रति झारखंड के जमशेदपुर स्थित घाटशिला कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं. प्राचार्य डॉ चौधरी अपने सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पूर्व में भारत के राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री एवं राज्य के राज्यपाल के हाथों सम्मानित हो चुके हैं. साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इन्हें राष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान, मिथिला रत्न सम्मान, मिथिला गौरव सम्मान, लोक भाषा साहित्य सम्मान तथा सामाजिक कार्यों के लिए झारखंड रत्न एवं भारत गौरव सम्मान इन्हें मिल चुका है. प्राचार्य डॉ चौधरी के इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में अपार हर्ष है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन