दिनबंधी की टीम ने अररिया को 80 रनों से किया पराजित

टूर्नामेंट के दूसरे मैच का उद्घाटन कमेटी के अध्यक्ष लाल मोहम्मद ने किया
वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड के दिनबंधी पंचायत अंतर्गत सुल्तान चौक पर केपीएल सीजन टू का दूसरा लीग मैच बुधवार को दिनबंधी और अररिया के बीच खेला गया. जहां दिनबंधी की टीम ने अररिया की टीम को 80 रनों से पराजित कर दिया. टूर्नामेंट के दूसरे मैच का उद्घाटन कमेटी के अध्यक्ष लाल मोहम्मद ने किया. टास के बाद राष्ट्रगान गया गया. टास अररिया की टीम ने जीता और टास जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. दिनबंधी की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट खोकर 191 रन का स्कोर खड़ा किया. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनू 11 अररिया की टीम ने 14.2 ओवर में 111 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. दिनबंधी की टीम से बल्लेबाज सुमित मिश्रा ने मात्र 24 गेंद पर 83 रन बनाया और मेन ऑफ़ द मैच अपने नाम किया. मैच में बतौर मुख्य अतिथि अमजद अली रहे. वहीं निर्णायक की भूमिका में बिहार लेवल के मनोहर यादव, अमित रंजन रहे. जबकि पूरी खेल के आयोजक बालकृष्ण यादव और आफताब रहे. टूर्नामेंट के संचालन में जितेंद्र यादव, अकमल हुसैन, सुशील मेहता, पूर्व मुखिया रहमतुल्लाह, अब्दुल अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










