कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का डीइओ ने किया निरीक्षण, भोजन से लेकर स्वच्छता तक मिली कई खामियां

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 04 Feb 2026 6:59 PM

विज्ञापन

डीइओ ने व्यवस्था में तत्काल सुधार के दिये निर्देश

विज्ञापन

– डीइओ ने व्यवस्था में तत्काल सुधार के दिये निर्देश त्रिवेणीगंज. जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय त्रिवेणीगंज का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय संचालन में कई गंभीर कमियां सामने आईं. जहां डीईओ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि चावल की मात्रा की तुलना में दाल की मात्रा निर्धारित अनुपात से कम थी. विद्यालय परिसर के बाहर लगा मोटर खराब पाया गया. जबकि पेयजल के लिए लगाया गया आरओ भी सही ढंग से कार्यरत नहीं था. इसके अलावा विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का अभाव दिखा व शौचालय में टाइल्स टूटे हुए पाए गए. छात्राओं की उपस्थिति 100 के विरुद्ध मात्र 86 पाई गई. इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय की वार्डन को निर्देश दिया कि छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए. साथ ही छात्राओं को दिया जाने वाला भोजन विभाग द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संभाग प्रभारी, बिहार शिक्षा परियोजना, सुपौल को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से विद्यालय का नियमित अनुश्रवण एवं निरीक्षण करते हुए पाई गई. सभी कमियों को अविलंब दूर कराना सुनिश्चित करें. बंद पड़े समरसेबल को चालू कराने व भवन में हो रहे रिसाव को संबंधित प्रखंड के कनीय अभियंता से समन्वय स्थापित कर दुरुस्त कराने का निर्देश भी दिया गया. साथ ही इन सभी कार्यों का अनुपालन प्रतिवेदन एक सप्ताह के भीतर जिला शिक्षा पदाधिकारी को समर्पित करने को कहा गया. इसके अतिरिक्त निर्देश दिया गया कि जिले में संचालित सभी प्रकार के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का निरंतर अनुश्रवण एवं निरीक्षण किया जाए व पाई गई कमियों को दूर करते हुए निरीक्षण प्रतिवेदन समर्पित किया जाए.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन