ePaper

सामान पार्सल कर लौट रहे डिलेवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत

Updated at : 31 Aug 2024 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

पुलिस घटना स्थल से ट्रक व बाइक को जब्त कर थाना ले गयी

विज्ञापन

जदिया. त्रिवेणीगंज-जदिया एनएच 327 ई पथ में तमकुलहा चौक के समीप शुक्रवार की देर शाम बाइक एवं ट्रक की टक्कर में बाइक सवार डिलेवरी बॉय की मौत हो गयी. जिसकी पहचान सुपौल नगर परिषद के वार्ड नंबर 18 निवासी 35 वर्षीय इकबाल खान के रूप हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जेएच 01 एफई/5598 नंबर की बाइक से इकबाल खान अन्य जगहों पर सामान की डिलेवरी कर वापस अपने घर सुपौल जा रहा था. जैसे ही वह तमकुलहा चौक समीप पहुंचा, उसी वक्त डब्लू बी 59/डी ओ105 नंबर की ट्रक से बाइक की टक्कर हो गयी. इस घटना में इकबाल खान की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही जदिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया. पुलिस घटना स्थल से ट्रक व बाइक को जब्त कर थाना ले गयी. शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम इकबाल का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इकबाल कटिहार से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान तमकुलहा के समीप यह घटना घटी. मां रूबेदा खातून व पत्नी नजमा खातून का रो-रोकर बुरा हाल था. दो छोटे-छोटे बच्चे अपने पिता को देख रहे थे. उन्हें क्या पता कि अब उनका पिता इस दुनिया में नहीं रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन