सीमावर्ती गांवों में एसएसबी की सराहनीय पहल: बच्चों को शिक्षा सामग्री, ग्रामीणों को मिला निःशुल्क इलाज

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया

विज्ञापन

वीरपुर. 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर द्वारा कमांडेंट गौरव सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र के जीवंत गांवों में गुरुवार को एक व्यापक जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सीमावर्ती इलाकों के स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शिक्षा सामग्री एवं हाइजीन-सैनिटेशन से जुड़ी उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया, वहीं व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित सामग्री देकर स्वच्छ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक उन्नयन, कौशल विकास व स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा. इस दौरान बच्चों को हाथ धोने की सही विधि, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, पर्यावरण संरक्षण, संतुलित आहार एवं स्वस्थ दिनचर्या के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इसी क्रम में सीमावर्ती जीवंत गांव में मानव चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया. जिसमें ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ उठाया और एसएसबी के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की. कार्यक्रम में कमांडेंट (मेडिकल) नरेश कुमार, उप कमांडेंट सौरभ सुमन, सहायक उप कमांडेंट राहुल सिंह सहित अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं बलकर्मी उपस्थित रहे. संबंधित विद्यालयों के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और स्वच्छता मिलकर एक सशक्त, जागरूक एवं स्वस्थ समाज की नींव रखते हैं. 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, वीरपुर सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन हेतु सदैव प्रतिबद्ध है. भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन