ePaper

एकल विद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया अपना दम

Updated at : 06 Jan 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
एकल विद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया अपना दम

जिला अंचल अध्यक्ष डॉ राजा सिंह ने कहा कि एकल अभियान जिले भर में गरीब एवं वंचित समाज के बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगा रहे हैं.

विज्ञापन

– कबड्डी में बालिका टीम ने दर्ज की जीत, कुश्ती में विकास रहे विजेता सुपौल एकल अभियान यूथ क्लब द्वारा संभाग स्तरीय खेलकूद समारोह 2025 में सुपौल की बालिका वर्ग कबड्डी टीम विजयी रही. जबकि कुश्ती प्रतियोगिता में विकास कुमार ने जीत दर्ज किया. विजेता टीम को सुपौल अंचल में अंचल अध्यक्ष डॉ राजा सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया. संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को सीतामढ़ी जिला के प्लस टू सरयू उच्च विद्यालय सुरसंड में आयोजित किया गया था. इस प्रतियोगिता में दस जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया. जहां प्रतिभागियों के बीच कबड्डी, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद व कुश्ती का आयोजन किया गया. बालिका वर्ग के विजेता कबड्डी टीम में अंजली कुमार, शालू, रेशम, गुड़िया, बेबी, लक्ष्मी, साबित, गीता आदि शामिल थी. जिला अंचल अध्यक्ष डॉ राजा सिंह ने कहा कि एकल अभियान जिले भर में गरीब एवं वंचित समाज के बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगा रहे हैं. एकल विद्यालय प्रत्येक वर्ष ग्रामीण बच्चों के बीच खेलकूद का आयोजन कराता है, जो बच्चे विजेता होंगे, उनको राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. इस अवसर पर मंटू कुमार सिंह, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, नारायण कुमार राय, रंजीत, ललन, लक्ष्मी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन