बाइक सवार तीन अपराधियों ने एमआर से की नकदी, मोबाइल व बाइक की लूटपाट
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिली है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है
जदिया. बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर दवा कंपनी के एक एमआर से 12 हजार नकद, मोबाइल व बाइक लूट लिया. घटना सोमवार की देर शाम रानीपट्टी उपवितरणी नहर मार्ग में मानगंज साइफन समीप की बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर वार्ड नंबर 08 निवासी दवा कंपनी के एमआर गुलशन कुमार झा अपनी बाइक से सुपौल गये थे. सुपौल में कलेक्शन के बाद वह घर फतेहपुर लौट रहे थे. जैसे ही वह मानगंज साइफन समीप पहुंचे. पल्सर बाइक सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर हथियार के बल पर बाइक को रुकवा कर बाइक, मोबाइल व बैग में रखे 12 हजार छीन लिया. पहले तो पीड़ित एमआर ने घटना की जानकारी छातापुर पुलिस को दी. छातापुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया. लेकिन घटना स्थल जदिया थाना क्षेत्र में होने के कारण उसे जदिया थाना भेज दिया. वही जदिया थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना कर घटना की जानकारी ली. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिली है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है .
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए