बस ने पीछे से ऑटो में मारी ठोकर, 14 जख्मी

Updated:
विज्ञापन

घटना में बस चालक बस लेकर फरार हो गया

विज्ञापन

सरायगढ़. एनएच 27 पर सरायगढ़ पंचायत के झाझा गांव के पास पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को सिंहेश्वर स्थान से मधुबनी जिला जा रहे एक ऑटो को पीछे से एक बस ने ठोकर मार दिया. जिसके कारण ऑटो पलट गई. ऑटो में सवार 14 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मधुबनी जिला के लौकही प्रखंड के आंध्रामंठ थाना क्षेत्र के धनछीहा गांव के वार्ड नंबर 08 निवासी बेचन मंडल अपने सभी परिवार के साथ ऑटो रिजर्व कर सिंहेश्वर स्थान पूजा पाठ करने के लिए गये थे. पूजा पाठ कर वापस लौटने के दौरान सरायगढ़ पंचायत के झाझा गांव के पास एनएच 27 पर पीछे से एक बस ने ऑटो में ठोकर मार दिया. जिससे ऑटो एनएच 27 पर ही पलट गई. ऑटो में सवार बेचन मंडल 45 साल, बेचनी देवी 35 वर्ष, प्रमिला देवी 45 साल, अमेरिका देवी 40 साल, कल्पना कुमारी 10 साल, रंभा देवी 28 साल, दुर्गा देवी 40 साल, तारा कुमारी 22 साल, गीता देवी 25 साल, सरिता कुमारी 15 साल, खुशबू कुमारी 16 साल, कर्पूरी देवी मंडल 50 साल, महादेवी 60 साल, इच्छा कुमारी 05 वर्ष घायल हो गए. सभी घायलों को एनएचएआई के एम्बुलेंस से और भपटियाही थाना पुलिस के सहयोग से सीएचसी सरायगढ भपटियाही में भर्ती कराया गया. डॉ एस के सत्या ने सभी घायलों का इलाज किया. घटना में गंभीर रूप से घायल बेचन मंडल और बेचनी देवी को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. घटना में ऑटो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में बस चालक बस लेकर फरार हो गया. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन