सीसीटीवी से लैश हुआ प्रखंड कार्यालय परिसर
इससे प्रखंड कार्यालय परिसर की सुरक्षा होगी
वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को सीसीटीवी लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया. बताया जा रहा है कि पूरे प्रखंड कार्यालय परिसर में लगभग 35 कैमरे लगाए गए हैं. प्रखंड के कोचगामा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजेश पुनसिया ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार पूरे प्रखंड कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है. यह कैमरा बीडीओ, सीओ और बीपीआरओ सभी के कार्यालय वेश्म में लगाया गया है. हालांकि पूछे जाने पर बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य षष्टम वित्त आयोग के मद से किया गया है. इससे प्रखंड कार्यालय परिसर की सुरक्षा होगी. वहीं असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए