स्वच्छता कर्मियों द्वारा मंदिर मंदिर परिसर व आसपास के इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का किया गया छिड़काव

Updated:
विज्ञापन

स्वच्छता पर्यवेक्षक अंजित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कर्मी सफाई अभियान के बाद ब्लीचिंग के छिड़काव में जुटे हुए थे

विज्ञापन

छातापुर. बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता के निर्देश पर गुरुवार को स्वच्छता कर्मियों के द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. स्वच्छता पर्यवेक्षक अंजित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कर्मी सफाई अभियान के बाद ब्लीचिंग के छिड़काव में जुटे हुए थे. तत्पश्चात सभी स्वच्छता कर्मियों ने कर्तव्य निर्वहन के बाद स्नान कर व पवित्र होकर दुर्गा मंदिर पहुंचे और देवी दुर्गा के दर्शन किया. पर्यवेक्षक अंजित ने बताया कि बीडीओ के निर्देश पर मंदिर परिसर की साफ सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. दशमी तक मंदिर परिसर की साफ सफाई व कचड़े का निपटारा किया जाना है. ताकि पूजा व प्रतिमा दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ व सुंदर वातावरण मिल सके. मौके पर मिथुन कुमार, अजय कुमार, राजकुमार, मो इब्राहिम, अजय झा, संजीव ठाकुर ,बिजेंद्र झा, उदयानंद ठाकुर आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन