वीरपुर में भाजपा की बैठक, सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वीरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले इस अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है.

विज्ञापन

वीरपुर (सुपौल) : 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की सफलता को लेकर शुक्रवार को वीरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. नगर रोड स्थित ललित नारायण धर्मशाला में हुई बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष अभय कुमार जैन ने की. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई.

विज्ञापन

अभियान के प्रभारी को किया गया सम्मानित

बैठक के शुरुआती दौर में सेवा संकल्प अभियान के वीरपुर नगर प्रभारी प्रभु मेहता और जिला मंत्री आशीष देव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी.

जिला मंत्री आशीष देव ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. इसी अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अभियान चलाया जायेगा और अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए प्रभारी भी नियुक्त किये जाएंगे.

सेवा और जनजागरूकता से जुड़े होंगे कार्यक्रम

आशीष देव ने कहा कि भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को प्रत्येक वर्ष सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष भी विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचने की तैयारी है.

बैठक में कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी. इनमें आशीर्वाद का दीया, सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, नगर सेवा, सेवा मेरा योगदान, सेवा हेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और जनसेवक महाकुंभ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं.

घर-घर तक पहुंचाने का लिया संकल्प

बैठक के समापन से पहले नगर मंडल अध्यक्ष अभय कुमार जैन ने कार्यकर्ताओं से 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान किया. उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की.

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को आम लोगों तक पहुंचाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

बैठक में बसंत डागा, कमल सिंह, इंद्रमणि मिश्र, रिंकू गुप्ता, पशुपति प्रसाद गुप्ता, राकेश कुमार, अनीस सिंह, संजय मांझी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन