पुलिस की गाड़ी से बाइक टकरायी, दो जख्मी

थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित पुरानी सिनेमा हॉल के समीप रविवार की देर रात हुई घटना
राघोपुर. थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित पुरानी सिनेमा हॉल के समीप रविवार की देर रात्रि एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर राघोपुर पुलिस की गश्ती गाड़ी में टक्कर मार दिया. जिसके कारण बाइक सवार दो व्यक्ति जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े. बाद में पुलिस ने ही दूसरी गाड़ी मंगवाकर दोनों जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया. घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार भपटियाही थाना क्षेत्र के भपटियाही वार्ड नंबर 08 निवासी महावीर शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार और 50 वर्षीय महादेव शर्मा अपने बाइक बीआर 50वाई 8411 से प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलही गांव से भपटियाही जा रहे थे. इसी दौरान सिमराही बाजार में पुरानी सिनेमा हॉल के समीप एनएच 57 को क्रॉस कर रहे पुलिस की गश्ती गाड़ी को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया. इस घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्ति जख्मी हो गये. वहीं पुलिस की गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया. जिसके बाद पुलिस ने दूसरी गश्ती गाड़ी को बुलाकर दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया, जहां फिलहाल दोनों इलाजरत है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




