Bihar: सुपौल के टॉप टेन अपराधी में शामिल प्रकाश कुमार हुआ गिरफ्तार, अवैध हथियार और नकद बरामद
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Dec 2024 7:35 PM
Bihar: सुपौल जिले में पुलिस ने कई गंभीर कांडो में फरार चल रहे अपराधी प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया है. इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस, मोबाइल और नकद बरामद किया गया है.
Bihar: अपराध की योजना बना रहे और कई गंभीर कांडो में फरार चल रहे जिले के टॉप टेन अपराधी सहित तीन अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार करने में राघोपुर पुलिस ने सफलता हासिल की. इसमें एक 25000 का इनामी तथा जिले के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में भी शामिल था. पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता के बाद शनिवार को डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने थाना परिसर में विस्तृत जानकारी दी. डीएसपी कुमार ने बताया कि 25000 का इनामी तथा टॉप टेन अपराधियों में शुमार प्रकाश कुमार को पुलिस ने उसके अन्य दो साथियों के साथ अवैध हथियार, कारतूस, मोबाइल व नकद के साथ गिरफ्तार किया है.
डीएसपी ने दी घटना की जानकारी
डीएसपी ने बताया कि इस कार्रवाई में प्रभारी थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार झा ने मुख्य भूमिका निभाई. एसटीएफ एसओजी की टीम को सूचना मिली कि धर्म पट्टी गांव में एनएच 57 के बायें लेन में तिरुपति रोड लाईन्स लगे बोर्ड के गुमटी के पास जिले के टॉप 10 इनामी वांछित अभियुक्त प्रकाश कुमार अपने साथियों के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने हेतु योजना बना रहा है. प्राप्त सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार झा द्वारा अपनी टीम एवं एसटीएफ एसओजी-02 टीम पूर्णिया के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे प्रकाश कुमार, अजय शेरगिल और राहुल सैनी को रंगे हाथ अवैध हथियार एवं कारतूस, मोबाइल, नकद रुपयों के साथ गिरफ्तार किया.
तीन अपराधी भाग निकले
इस कार्रवाई के दौरान तीन अपराधकर्मी भागने में सफल रहे. डीएसपी ने बताया कि प्रकाश कुमार राघोपुर थाना में कांड संख्या 07/2022 का वांछित फरार अभियुक्त है तथा वह अभियुक्त टॉप 10 और 25000 का इनामी अपराधी है एवं कई गंभीर कांडों में फरार चल रहा था. जिसकी तलाश सुपौल जिला की पुलिस बहुत दिनों से कर रही थी. डीएसपी ने बताया कि प्रकाश एक पेशेवर अपराधी है जो अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ हथियार के बल पर लूट, छिनतई जैसी कई अपराधिक घटना कर चुका है.राघोपुर थाना कांड संख्या 420/2024 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ यूपी में भी है केस दर्ज
डीएसपी ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा, पांच हजार रुपये नकद और तीन मोबाईल बरामद किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार प्रकाश कुमार के खिलाफ यूपी में भी कई मामले दर्ज है.
इसे भी पढ़ें: क्या सीएम बनना चाहते हैं चिराग पासवान? 2030 में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










