अभाविप के राष्ट्रीय कार्य समिति में शामिल किये गये भवेश झा

Updated:
विज्ञापन

अभाविप राष्ट्रीय कार्य समिति में बसंतपुर प्रखंड के विशनपुर चौधरी निवासी भवेश झा को शामिल किया गया है.

विज्ञापन

बलुआ बाजार. अभाविप राष्ट्रीय कार्य समिति में बसंतपुर प्रखंड के विशनपुर चौधरी निवासी भवेश झा को शामिल किया गया है. श्री झा को यह दायित्व मिलने के बाद अभाविप कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है. बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के आसपास के कार्यकर्ताओं ने बताया कि विशनपुर शिवराम निवासी भवेश झा अभाविप के विभिन्न दायित्व नगर मंत्री से लेकर जिला संयोजक, विभाग संयोजक, विश्वविद्यालय संयोजक तक बखूबी निर्वहन किया है. जिसको लेकर हाल ही में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में संपन्न हुए अभाविप के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्य समिति में शामिल किया गया. बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब सुपौल के किसी कार्यकर्ता को अभाविप राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया है. खुशी व्यक्त करने वालों में आशीष झा शिंटू, सागर सत्या, पिंटू कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अभिजीत, शशांक, अरुण यादव, विमल कुमार, राजीव कुमार, पंकज कुमार आदि शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन