गोल चौक पर तेजी चल रहा सौंदर्यीकरण का कार्य

Updated:
विज्ञापन

कार्य के बाद वीरपुर गोल चौक काफी सुसज्जित दिखेगा

विज्ञापन

वीरपुर. नगर पंचायत क्षेत्र के गोल चौक को सुसज्जित करने के लिए इन दिनों युद्धस्तर पर निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस कार्य के बाद वीरपुर गोल चौक काफी सुसज्जित दिखेगा. जहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. नगर पंचायत के वार्ड 10 के पार्षद प्रतिनिधि सागर कुमार ने बताया कि 15 लाख की लागत से गोल चौक को सुसज्जित करने का कार्य शुरू किया गया है. यह कार्य अगले दो माह के भीतर पूरा हो जाएगा. जिसके बाद गोल चौक आकर्षण का केंद्र बनेगा. मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने बताया कि लागत में बढ़ोतरी हो सकती है. क्योंकि फब्बारा लगाने की पूर्व की योजना और अब की योजना में कुल मिलाकर पांच लाख रुपये की बढ़ोतरी हो रही है. रंगीन म्यूजिकल लाइट के साथ फब्बारा चलेगा. जिससे नगर की सुंदरता बढ़ेगी. जिससे वातावरण भी शुद्ध और आकर्षक होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन