एनीमिया मुक्त भारत को लेकर बीडीओ ने की बैठक, सर्वे रजिस्टर तैयार करने का दिया निर्देश

एनीमिया मुक्त भारत के तहत प्रत्येक बुधवार को एक साल से 19 साल तक के बच्चे को टीका दिया जाता है
वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बसंतपुर बीडीओ के कार्यालय वेश्म में गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने की. आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग से बसंतपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिता कुमारी, प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी बसंतपुर डॉ अर्जुन चौधरी, यूनिसेफ से प्रखंड कोऑर्डिनेटर शिवानी देव, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विवेक रंजन डब्लूएचओ और गावी के प्रतिनिधि रामबिलास मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते बसंतपुर बीडीओ ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर बैठक की गई है, जहां एनीमिया मुक्त भारत को लेकर चर्चा की गई है. छह साल से कम उम्र के जितने भी बच्चे है. सभी का सर्वे रजिस्टर तैयार किया जा रहा है. ताकि इस रजिस्टर के माध्यम से सरकार की योजना का लाभ हम उनतक पहुंचा सके. युमिनाइजेशन पर चर्चा की गई है. जिसमें बसंतपुर प्रखंड ने 102 प्रतिशत की उपलब्धता हासिल की है. जो पूरे जिले में दूसरे स्थानीय पर है. एचपीवी वैक्सीन पर चर्चा की गई है. जो बसंतपुर में अक्टूबर माह में दिया गया था. पहला डोज दिया जा चुका है. दूसरे डोज की तैयारी की जा रही है. एनीमिया मुक्त भारत के तहत प्रत्येक बुधवार को एक साल से 19 साल तक के बच्चे को टीका दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










