शराब से भरी ऑटो ने राहगीर को मारी ठोकर, रेफर

Updated:
विज्ञापन

भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घायल का उपचार किया जा रहा है

विज्ञापन

वीरपुर. भीमनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 02 रानीगंज के समीप एनएच 106 पर सोमवार को एक अनियंत्रित ऑटो ने एक व्यक्ति को ठोकर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख़्मी हो गया. घटना के बाद ऑटो का चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी को उपचार के लिए वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना भीमनगर थाने को दी. घायल व्यक्ति की पहचान ��ानीगंज वार्ड नंबर 02 निवासी 24 वर्षीय रम्भु मण्डल के रूप में की गई है. प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को हायर सेंटर भेज दिया गया. मौके पर पहुंची भीमनगर पुलिस ने ऑटो को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है. भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घायल का उपचार किया जा रहा है. ऑटो की तलाशी में 290 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद की गई है. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस मौके पर एएसआई कमलेश कुमार, सिपाही मिथिलेश कुमार, चन्दन कुमार व अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन