असामाजिक तत्वों ने पीट कर एक व्यक्ति को किया घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
डगमारा थाना क्षेत्र के लालमनपट्टी में असामाजिक तत्वों ने एक व्यक्ति को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया
विज्ञापन
कुनौली.
डगमारा थाना क्षेत्र के लालमनपट्टी में असामाजिक तत्वों ने एक व्यक्ति को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया. जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती कराया गया. जानकारी अनुसार लालमनपट्टी निवासी दीनदयाल साह अपने आवास से पूरब दिशा में स्थित कोशी दायरे क्षेत्र में खीरा व तरबूज की खेती करता है. असामाजिक तत्वों द्वारा प्रत्येक दिन उसका खीरा व तरबूज तोड़ लिया जाता था. इसको लेकर पीड़ित ने डगमारा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. बुधवार की शाम असामाजिक तत्वों द्वारा फिर से इस घटना को अंजाम दिया. विरोध करने पर बदमाशों द्वारा गाली-गलौज व मारपीट की गयी. इस मारपीट में किसान दीनदयाल बेहोश होकर खेत में गिर पड़ा. खेत में काम कर रहे किसानों के आने पर असामाजिक तत्व वहां से फरार हो गये. इस बाबत डगमारा थानाध्यक्ष रामानुज सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 14/24 दर्ज कर लिया गया है. जिसमें 11 व्यक्तियों को नामजद किया गया है. पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन