डीएम ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, बीडीओ व सीओ मिले गायब

Updated:
विज्ञापन

प्रशासनिक व्यवस्था की मजबूती के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया है.

विज्ञापन

– बीडीओ व एमओ के विरूद्ध की जायेगी कार्रवाई – संविदा दो कर्मी सेवा से किये जायेंगे बर्खास्त – मनरेगा पीओ के वेतन से 70 प्रतिशत की जायेगी कटौती – अनुपस्थित मिले ऑपरेटर भी होंगे बर्खास्त छातापुर जिलाधिकारी सावन कुमार गुरूवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय सहित कई दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण शुरू करने से पहले डीएम ने मुख्य प्रवेश द्वार को बंद करवा दिया. फिर एक एक कर सभी कार्यालयों में जाकर पदाधिकारी एवं कर्मियों के उपस्थिति से अवगत हुए. निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में हड़कंप का माहौल बना रहा. जहां अफरातफरी की स्थिति देखी गयी. करीब घंटे तक चले डीएम के निरीक्षण में कई पदाधिकारी व कर्मियों के बिना सूचना अनुपस्थित पाये जाने पर डीएम बेहद नाराज नजर आ रहे थे. इस दौरान डीएम ने मौजूद पदाधिकारी और कर्मियों को फटकार लगाकर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा प्रशासनिक सुधार के अपने इरादे को जाहिर कर दिया. इसके बाद डीएम सीधे मनरेगा कार्यालय पहुंचे. जहां पीओ शिव नारायण लाल एवं कार्यपालक सहायक अनुपस्थित पाये गये. निरीक्षण के उपरांत डीएम ने बताया कि सरकारी दफ्तरों में उपस्थिति को लेकर बहुत ही विसंगतियां पाई गई है. प्रशासनिक व्यवस्था की मजबूती के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया है. कहा कि वे 11 बजकर 43 मिनट पर यहां पहुंचे हैं. बिना सूचना के बीडीओ, सीओ, एमओ तथा मनरेगा पीओ अनुपस्थित पाये गये. बीडीओ एवं एमओ पर प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की जायेगी. वहीं संविदा कर्मी लिपिक रामनारायण झा व रतन कुमार को सेवा से मुक्त करने का पत्र शाम तक जारी कर दिया जायेगा. इसके अलावे पूजा कुमारी सहित अनुपस्थित कई ऑपरेटर बर्खास्त किए जायेंगे. डीएम ने बताया कि मनरेगा पीओ ने छह और सात मार्च को छुट्टी के लिए आवेदन किया है. परंतु वे पांच मार्च से ही भागे हुए हैं. यह कर्तव्य में गंभीर लापरवाही का विषय है. मनरेगा पीओ की सैलरी में कम से कम 70 प्रतिशत की कटौती कर उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी करेंगे. वहीं मनरेगा कार्यालय से बिना सूचना अनुपस्थित कार्यपालक सहायक को बर्खास्त किया जायेगा. डीएम ने यह भी बताया कि जिले के सरकारी अस्पतालों में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की लगातार शिकायत मिल रही है. व्यवस्था में सुधार के लिए चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों का व्यापक स्तर पर फेरबदल किया जायेगा. स्वास्थ्य सुविधा को दुरुस्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं. जल्द ही इसका परिणाम भी दिखने लगेगा.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन