साइकिल चोरी के आरोप में नाबालिग को पकड़ा

Published at :02 Jun 2017 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
साइकिल चोरी के आरोप में नाबालिग को पकड़ा

सुपौल : गश्त के दौरान सदर पुलिस ने लगभग दस दिन पूर्व हुई साइकिल चोरी की घटना को अंजाम देने वाला एक नाबालिग आरोपित को पकड़ लिया है. पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे नाबालिग के अनुसार यह मामला लगभग दस दिन पूर्व की है. पिपरा निवासी मोहम्मद अब्दुल (14) ने बताया की अपने साथी के […]

विज्ञापन

सुपौल : गश्त के दौरान सदर पुलिस ने लगभग दस दिन पूर्व हुई साइकिल चोरी की घटना को अंजाम देने वाला एक नाबालिग आरोपित को पकड़ लिया है. पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे नाबालिग के अनुसार यह मामला लगभग दस दिन पूर्व की है. पिपरा निवासी मोहम्मद अब्दुल (14) ने बताया की अपने साथी के साथ मिलकर एडीबी बैंक के निकट से एक साइकिल चोरी कर फरार हो गया था. चोरी की गयी साइकिल को दोनों ने मिलकर एक साइकिल मिस्त्री को 600 रुपया में बेच दिया.

चोरी की इस घटना को लेकर साइकिल मालिक के द्वारा दिये गए आवेदन पर जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो सीसीटीभी कैमरे की मदद से गुदरी बाजार से साइकिल चोरी करने वाले उक्त नाबालिग को पकड़ा. गश्ती टीम द्वारा मोहम्मद अब्दुल को सदर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है. ताकि गिरोह में शामिल अन्य को भी दबोचा जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन