सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत

जदिया : अररिया-भपटियाही एनएच 327 ई पथ में रविवार को जदिया पंचायत के अनंतपुर चौक के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजन द्वारा उपचार के लिए रेफरल अस्पताल त्रिवेणीगंज ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. जानकारी अनुसार राजेश्वरी […]
जदिया : अररिया-भपटियाही एनएच 327 ई पथ में रविवार को जदिया पंचायत के अनंतपुर चौक के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजन द्वारा उपचार के लिए रेफरल अस्पताल त्रिवेणीगंज ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. जानकारी अनुसार राजेश्वरी ओपी क्षेत्र के कैनजारा गांव निवासी ललन शर्मा अपने पुत्र श्रीराम शर्मा को सड़क किनारे खड़ा कर एक दुकान पर बिस्कुट खरीदने गया था.
जहां बालक श्रीराम शर्मा भी अपने पिता के पीछे-पीछे सड़क पार करने लगा. इसी बीच रानीगंज से त्रिवेणीगंज आ रहे चावल से लदा ट्रक संख्या डब्लूबी 46 सी/0717 ने ठोकर मार दिया. घटना की जानकारी मिलते ही जदिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया. ट्रक चालक की पहचान बर्द्धमान जिले के गोलसी थाना क्षेत्र स्थित साको निवासी मो मेहरुद्दीन के रूप में हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










