बारिश और तेज हवा से किसानों की चिंता बढ़ी

Published at :21 Apr 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश और तेज हवा से किसानों की चिंता बढ़ी

त्रिवेणीगंज : प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की शाम से रुक-रुक कर हो रही बेमौसम बारिश से मुख्यालय स्थित बाजार क्षेत्र की सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. जल जमाव व कीचड़ का रूप अख्तियार कर लेने से उक्त पथ से पारगमन करने में राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है. गुरुवार […]

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की शाम से रुक-रुक कर हो रही बेमौसम बारिश से मुख्यालय स्थित बाजार क्षेत्र की सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. जल जमाव व कीचड़ का रूप अख्तियार कर लेने से उक्त पथ से पारगमन करने में राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है. गुरुवार को दिन भर मौसम का मिजाज बदला रहा.

आसमान में बादल छाये रहे. बेमौसम बारिश एवं हवाओं की बयार के कारण जहां गरमी से लोगों को राहत मिली है. वहीं बेमौसम बारिश के कारण किसानों को गेहूं के फसल तैयारी करने में परेशानी उठानी पड़ रही है. अब किसानों को इंतजार है कि कब धूप खिलेगा. ताकि उनके फसल की तैयारी समुचित तरीके से हो सके. साथ ही तैयार गेहूं के फसल को सुखाया जा सके. आलम यह है कि मौसम के बदलते मिजाज के कारण जनता रोड, बंसी चौक से मिशन जाने वाली सड़क, पुरानी बैंक चौक से मेला ग्राउंड जाने वाली सड़क, धर्मशाला रोड आदि सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन