दिल्ली व धनबाद ने मारी बाजी

सुपौल : शहीदों के स्मृति में स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित आमंत्रण कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का ग्रुप बी मुकाबला बुधवार को संपन्न हुआ. दिन के पहले मैच में दिल्ली ने मुजफ्फरपुर को 09 विकेट से पराजित कर दिया. हालांकि इसके बावजूद मुजफ्फरपुर की टीम ने दो जीत के साथ सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का […]
सुपौल : शहीदों के स्मृति में स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित आमंत्रण कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का ग्रुप बी मुकाबला बुधवार को संपन्न हुआ. दिन के पहले मैच में दिल्ली ने मुजफ्फरपुर को 09 विकेट से पराजित कर दिया. हालांकि इसके बावजूद मुजफ्फरपुर की टीम ने दो जीत के साथ सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. 15 ओवर के निर्धारित मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर ने 05 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाये. जिसमें बल्लेबाज शाकिब उल गनी ने 17 गेंदों में 41 तथा रंजन यादव ने 19 गेंद में 38 रनों की पारी खेली. दिल्ली के गेंदबाज राजेंद्र ने 03 ओवर में 01 मेडन के साथ 13 रन देकर दो तथा करन ने 02 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 14.5 ओवर में 09 विकेट शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली.
बल्लेबाज परवेज ने 54 गेंद में 10 चौके व 06 छक्के की मदद से नाबाद 94 तथा करन ने 18 गेंद में 03 चौके व तीन छक्के की मदद से नाबाद 38 रन बनाये. मुजफ्फरपुर के गेंदबाज दीपक पांडेय ने 03 ओवर में 31 रन देकर एक मात्र सफलता अर्जित की. परवेज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










