सड़क हादसे में आठ लोग जख्मी

Updated at :21 Aug 2016 1:22 AM
विज्ञापन
सड़क हादसे में आठ लोग जख्मी

सरायगढ़ : एसएच 76 सड़क पर शनिवार को पशु चिकित्सालय के समीप सुमो के ठोकर लगने से ऑटो पर सवार 08 व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गये. जख्मी को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक मनोज कुमार दिवाकर ने बताया कि गंभीर रूप […]

विज्ञापन

सरायगढ़ : एसएच 76 सड़क पर शनिवार को पशु चिकित्सालय के समीप सुमो के ठोकर लगने से ऑटो पर सवार 08 व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गये. जख्मी को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक मनोज कुमार दिवाकर ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी 60 वर्षीय मुन्नीलाल मुखिया,

50 वर्षीय वासुदेव दास, 50 वर्षीय सतराज मंडल तथा 45 वर्षीया राज कुमारी देवी को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. वहीं घायल नसीमा खातुन, सुरेंद्र राम, गौरी देवी, तथा महेंद्र स्वर्णकार उपचाररत है. जानकारी अनुसार सरायगढ़ से सुपौल जा रही टेंपू को सुपौल की तरफ से आ रही सुमो ने ठोकर मार दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन