लाभुकों के परेशानी का कारण जानकारी का अभाव

सुपौल : व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया. अदालत का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रशेखर प्रधान व जिला विधिक प्राधिकार के सचिव सह अपर सत्र न्यायाधीश ललन लाल श्रीवास्तव द्वारा किया गया. मौके पर अदालत में आये लाभुकों को संबोधित करते हुए न्यायाधीश श्री प्रधान […]
सुपौल : व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया. अदालत का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रशेखर प्रधान व जिला विधिक प्राधिकार के सचिव सह अपर सत्र न्यायाधीश ललन लाल श्रीवास्तव द्वारा किया गया. मौके पर अदालत में आये लाभुकों को संबोधित करते हुए न्यायाधीश श्री प्रधान ने कहा कि आयोजित लोक अदालत के इस शिविर में शनिवार को बैंक ऋण व चेक बाउंस से संबंधित मामले का निबटारा कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा लाभुकों की कठिनाईयों के समाधान को लेकर समय – समय पर लोक अदालत आयोजित कराये जाने का निर्णय लिया गया है.
ताकि समस्या से जूझ रहे लाभुकों को समुचित तरीके से न्याय प्रदान करायी जा सके. न्यायाधीश ने बताया कि सुपौल काफी शांत जिला रहा है. वर्तमान समय में सभी न्यायिक प्रक्रिया की उलझन से बचना चाहते हैं. जिलेवासियों की ऐसी सोच उदारता को परिभाषित कर रहा है. उन्होंने कहा कि कई लाभुक जरूरत अनुरूप बैंक से ऋण प्राप्त करते हैं. लेकिन समुचित जानकारी के अभाव में ससमय भुगतान नहीं कर पाते हैं.
या फिर उन्हें कितनी राशि बैंक को अदा करनी है. इसकी समुचित जानकारी उन्हें नहीं मिल पाती है. जिस कारण वे कार्यालय का चक्कर काटने पर विवश भी होते हैं. न्यायाधीश श्री प्रधान ने शिविर में उपस्थित सभी बैंक के प्रतिनिधियों से लाभुकों के साथ उदारतापूर्ण तरीके से सहयोग करने की अपील किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










