सड़कों में लगा रेनकट खुली निर्माण कार्य की पोल

छातापुर : बीते एक पखवारे से हो रही बारिश से ग्रामीण सड़कों में बरती गई अनियमितता की पोल खुल गई है. ग्रामीण कार्य विभाग की निगरानी मे बनाये गये सड़कों में इन दिनों लग रहे रैनकट ने सड़क के अस्तित्व को खतरे मे डाल दिया है. जहां संबंधित कार्य एजेंसी द्वारा मेंटनेंस के नाम पर […]
छातापुर : बीते एक पखवारे से हो रही बारिश से ग्रामीण सड़कों में बरती गई अनियमितता की पोल खुल गई है. ग्रामीण कार्य विभाग की निगरानी मे बनाये गये सड़कों में इन दिनों लग रहे रैनकट ने सड़क के अस्तित्व को खतरे मे डाल दिया है. जहां संबंधित कार्य एजेंसी द्वारा मेंटनेंस के नाम पर रैनकट की मरहम पट्टी कर खामियों को छुपाने की भरपुर कोशिश की जा रही है.
लोगों की मानें तो कुशहा त्रासदी के बाद विश्व बैंक के सहयोग से हाल के वर्षों मे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अलावे कोशी फ्लड रिकवरी प्रोजेक्ट के तहत दर्जन भर से अधिक पक्की सड़कों का निर्माण कराया गया.जहां विभागीय स्तर से निगरानी का घोर अभाव रहा. नतीजतन संवेदकों ने अपने मनमर्जी के मुताबिक निर्माण कार्य को अंजाम दिया. आनन फानन मे कराये गये सड़क निर्माण कार्य की स्थिति यह रही कि कार्य के सभी स्तरों पर गुणवत्ता से खिलवाड़ हुआ. सबसे बड़ी लापरवाही सड़क पर मिट्टी देने मे हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










