शराब से दूर रहने का लिया संकल्प
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2016 5:40 AM
निर्मली : अनुमंडल कार्यालय परिसर में मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत एसडीओ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यालय कर्मियों ने शराब का सेवन नहीं करने व समाज के लोगों को शराब से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. एसडीओ श्री सिंह के नेतृत्व में कर्मियों ने संकल्प लिया कि […]
निर्मली : अनुमंडल कार्यालय परिसर में मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत एसडीओ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यालय कर्मियों ने शराब का सेवन नहीं करने व समाज के लोगों को शराब से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. एसडीओ श्री सिंह के नेतृत्व में कर्मियों ने संकल्प लिया कि मैं निष्ठापूर्वक संकल्प लेता हूं कि शराब का सेवन नहीं करूंगा/करूंगी, शराब स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है। साथ ही दूसरे लोगों को भी शराब से दूर रहने के लिये प्रेरित करूंगा/करूंगी. मौके पर एसडीओ श्री सिंह ने कहा कि शराब स्वास्थ्य के लिए अत्यंत ही घातक चीज है.
जिससे न केवल जान की क्षति होती है बल्कि आसपास के परिवेश पर भी इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है. श्री सिंह ने अपील करते हुए कहा कि खुद तो शराब पीने से परहेज करें ही. इसके साथ-साथ अपने आसपास के लोगों सहित अन्य लोगों को भी शराब से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर शराब छोड़ने के लिए प्रेरित करें. वहीं प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ परशुराम सिंह के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय कर्मियों ने भी शराब सेवन न करने व समाज को जागरूक करने की शपथ ली.
इस संकल्प समारोह में कल्याण पदाधिकारी सुरेशनंदन सहाय, सीओ रविन्द्र कुमार, महिला प्रसार पदाधिकारी रीता कुमारी, रविशंकर कुमार, रमेश कुमार सिंह, सुंदरकांत झा, ललन कुमार, रविकान्त, रामचंद्र कुमार,अनिल कुमार आनंद, कुणाल कुमार, प्रमोद झा, महेश कुमार साह, उमेष कुमार पासवान, ध्रुव कुमार मिश्रा, आदेष कुमार, सीताराम टांटिया, हीरालाल व्यास सहित अनुमंडल व प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










