भाजपा प्रत्याशी को मिली जमानत
भाजपा प्रत्याशी को मिली जमानत सुपौल : सुपौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी किशोर कुमार मुन्ना के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले को लेकर दर्ज प्राथमिकी में बुधवार को उन्हें थानाध्यक्ष द्वारा बेल दिया गया. सदर थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी श्री मुन्ना के विरुद्ध अंचलाधिकारी द्वारा आदर्श आचार […]
भाजपा प्रत्याशी को मिली जमानत
सुपौल : सुपौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी किशोर कुमार मुन्ना के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले को लेकर दर्ज प्राथमिकी में बुधवार को उन्हें थानाध्यक्ष द्वारा बेल दिया गया.
सदर थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी श्री मुन्ना के विरुद्ध अंचलाधिकारी द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया था.
इसमें उनके विरुद्ध बिना अनुमति के जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण करने एवं साथ चल रहे समर्थकों द्वारा उनके पक्ष में नारेबाजी करने का आरोप लगाया गया था. उन्होंने बताया कि दर्ज थाना कांड संख्या 429/15 धारा 188 एवं 175 एच जो जमानतीय धारा के अंतर्गत आता है, में उन्हें बुधवार को जमानत दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










