54 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

एक महिला तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गई

विज्ञापन

जदिया. जदिया पुलिस ने शुक्रवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर रघुनाथपुर वार्ड संख्या 01 में छापेमारी कर 54.500 लीटर देसी शराब बरामद की. इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. जबकि एक महिला तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गई. थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रघुनाथपुर निवासी छेदन सरदार व उनकी पड़ोसी मीरा देवी अपने-अपने घरों में चोरी-छिपे देसी शराब बनाकर बेच रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही छेदन सरदार भागने लगा, जिसे जवानों ने पकड़ लिया. इसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई, जहां दो गैलन में 7.500 लीटर देसी शराब बरामद हुई. बरामदगी के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. इसके उपरांत पुलिस मीरा देवी के घर पहुंची. पुलिस को देखते ही वह घनी आबादी एवं अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गई. उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष घर की तलाशी लेने पर बाड़ी से चार गैलन में 47 लीटर देसी शराब बरामद की गई . इस प्रकार कुल 54.500 लीटर देसी शराब जब्त की गई. मामले में जदिया थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. फरार महिला तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन