ई-रिक्शा से 390 बोतल शराब बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपित की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोशिकापुर निवासी अमित कुमार के रूप में की गई है

विज्ञापन

रतनपुर. रतनपुर थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पंचायत में स्कूल के समीप एनएच-106 पर एक ई-रिक्शा से अवैध शराब की खेप बरामद की है. पुलिस ने ई-रिक्शा से दिलवाले सोफिया ब्रांड की कुल 390 बोतल शराब जब्त की है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोशिकापुर निवासी अमित कुमार के रूप में की गई है. थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-106 के रास्ते ई-रिक्शा से शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भगवानपुर पंचायत के स्कूल के समीप वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान संदिग्ध ई-रिक्शा को रोका गया. तलाशी के क्रम में ई-रिक्शा से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि शराब बसमतिया की ओर से करजाइन की ओर ले जाई जा रही थी. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन