कोषागार के क्रिया-कलाप की जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

सुपौल. पब्लिक विजिलेंस कमेटी के सचिव अनिल कुमार सिंह ने वित्त विभाग के प्रधान सचिव एवं वरीय पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर कोषागार कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार के कई मामले का खुलासा करते हुए जांच कर कार्रवाई का अनुरोध किया है. सचिव श्री सिंह ने पत्र में कोषागार पदाधिकारी के क्रिया-कलाप पर उंगली उठाते […]

विज्ञापन

सुपौल. पब्लिक विजिलेंस कमेटी के सचिव अनिल कुमार सिंह ने वित्त विभाग के प्रधान सचिव एवं वरीय पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर कोषागार कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार के कई मामले का खुलासा करते हुए जांच कर कार्रवाई का अनुरोध किया है. सचिव श्री सिंह ने पत्र में कोषागार पदाधिकारी के क्रिया-कलाप पर उंगली उठाते हुए कहा है कि वित्त विभाग के नियम और कानून का उल्लंघन कर डाटा ऑपरेटर से लिपिक का कार्य लेकर विपत्र पारित करवाया जाता है, जिसे वित्त संबंधी कोई जानकारी नहीं है. आपत्ति लगाओ, पैसा पाओ के तर्ज पर कोषागार में काम होता है.किसी भी आपत्ति को संचिका में संधारित नहीं किया जाता है.यहां नियम की नहीं कर्मियों की मनमर्जी चलती है.श्री सिंह ने कहा है कि विपत्र में लगायी गयी आपत्ति, कोषागार में विपत्र जमा करने की तिथि तथा पारित करने के तिथि की जांच करने पर स्पष्ट पता चल जायेगा कि कोषागार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है. उन्होंने कोषागार का प्रत्येक सप्ताह औचक निरीक्षण करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन