जॉब कैंप में 31 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन

जॉब कैंप में 31 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

विज्ञापन

सुपौल. संयुक्त श्रम भवन में जिला नियोजनालय द्वारा सोमवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया. इस जॉब कैंप में ग्रामीण शिक्षा एवं प्रशिक्षण फाउंडेशन के द्वारा 42 बायोडाटा प्राप्त किया गया. जिसमें से 31 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से सीएनसी ऑटरेटर एवं क्वालिटी इंचार्ज के पद पर चयन किया जायेगा. शिविर को सफल बनाने में जिला कौशल विशेषज्ञ रजत शेखर, यंग प्रोफेसनल अमरेंद्र कुमार, जिला कौशल प्रबंधक प्रेम कुमार जुटे थे. शिविर में ग्रामीण शिक्षा व प्रशिक्षण फाउंटेशन के प्रतिनिधि सौरभ कुमार के द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से उक्त अभ्यर्थियों का चयन किया गया. शिविर में दीपक कुमार, गौरव सागर, सुमित कुमार, राजू कुमार, भूषण कुमार ठाकुर, दुर्गानंद कुमार, दीपक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन