ePaper

298 बोतल शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 11 Jun 2024 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

298 बोतल शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

298 बोतल शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 3 बाइक भी जब्त

निर्मली थाना क्षेत्र के बेला सिंगार मोती गांव के समीप सिकरहट्टा-मझारी निम्न बांध पर एसएचओ अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शराब तस्कर के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने नेपाल से बाइक की डिक्की, सीट के नीचे व इंजन के बगल में छिपाकर लाई जा रही शराब की खेप बरामद की. बताया जा रहा है कि तीन अलग-अलग बाइक में छिपाकर 298 बोतल शराब लायी जा रही थी. इस मामले में तीनों बाइक व तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्करों में मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र के महथौरा गोठ निवासी पवन कुमार यादव व दोमुहान गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव और सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र स्थित दिघिया गांव निवासी राजू मुखिया शामिल है. सभी तस्कर नेपाल से देसी शराब अपनी-अपनी बाइक की डिक्की, सीट के नीचे, इंजन के बगल में, शॉकर के बगल में काले रंग के प्लास्टिक में छिपाकर ला रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्ण शराबबंदी व अपराध नियंत्रण के मद्देनजर पुलिस सख्ती के साथ थाना क्षेत्र में काम कर रही है. गुप्त सूचना के आधार पर निर्मली थाना क्षेत्र के बेला सिंगार मोती में सिकरहट्टा-मझारी निम्न बांध पर यह कार्रवाई की. बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन